Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

भाभी के साथ बनाने लगा अवैध संबंध तो पत्नी हुई नाराज,फिर पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

क्राइम
भाभी के साथ बनाने लगा अवैध संबंध तो पत्नी हुई नाराज,फिर पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

अवैध संबंधों के कारण हत्या जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही है और ऐसा ही एक मामला हरियाणा में देखने को मिला है। जहां शादीशुदा शख्स ने अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध बना लिए और जब उसकी पत्नी को इसके बारे में पता चला तो उसने अपनी ही पत्नी की जान ले ली।

Russia-Ukraine War हर तरफ तबाही का मंजर, आंखों से बहते आंसू

यह घटना हरियाणा के सोनीपत जिले के सेक्टर 4 हॉकी ग्राउंड की बताई जा रही है जहां पति द्वारा पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी जॉनी ओर उसकी भाभी मीना है जिन्होंने अपने अवैध संबंधों के लिए इस हत्या की घटना को अंजाम दिया है। 

गिरफ्तारी के बाद जॉनी ने बताया कि वह अपनी भाभी मीना से प्यार करता था और उसके साथ अवैध संबंध थे। इस बात की जानकारी उसकी पत्नी को चली तो वह हमारे बीच रोड़ा बनने लगी। इसी वजह से हमने मंजू की हत्या का प्लान बनाया। इस हत्या में शामिल दो लोग अभी फरार है। हत्या के बाद इसे सड़क हादसा दिखाने का प्लान बनाया गया ले​किन पोस्टमार्टम से पुरा खुलासा हो गया। मंजू की हत्या तेजधार हथियार से हुई थी।


पति और भाभी को गिरफ्तार किया तो उन्होंने अपने अवैध संबंध के बारे में बताया और हत्या का सच कबूला। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और हत्या में शामिल अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। इस हत्या के बाद दो परिवार बर्बाद हुए है और रिश्ते भी तारतार हुए है।