Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

काढ़े से ज्यादा इन सब्जियों के सेवन से बढ़ती है इम्यूनिटी,जानें इसके फायदे

लाइफस्टाइल
काढ़े से ज्यादा इन सब्जियों के सेवन से बढ़ती है इम्यूनिटी,जानें इसके फायदे

कोरोना काल में सभी लोग अपने इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाने के लिए काढ़े का ज्यादा सेवन करते है और इसके कारण उनको कई प्रकार के साईड इफेक्ट होने का खतरा भी होता है। इन दिनों सर्दी का मौसम है और इस समय कुछ ऐसी सब्जियां होती है जो आपके इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ कई दूसरी बीमारियों से भी आपको बचाकर रखती है। इनके सेवन से आपको किसी प्रकार के साईड इफेक्ट का खतरा भी नहीं होता है और आसानी से आपको इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सामान्य तौर पर तो सर्दी के मौस में हरी सब्जी का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन कुछ हरी सब्जी ऐसी भी होती जो आपके लिए बहुत ज्याद फायदेमंद हो सकती है। हरी सब्जियों में जिंक, आयरन, विटामिन जैसे कई भरपूर तत्व होते है जो आसानी से इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ कोरोना जैसे संक्रमण को रोकने में सहायता करते हैं।

Bulli Bai App के बाद #Clubhouse में Muslim महिलाओं के लिए गंदी बात,देखें Video

ब्रोकली
ब्रोकली का सेवन बहुत कम किया जाता है लेकिन इसमें विटामिन ए, के, सी और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते है जो बहुत ही लाभदायक होते हैं। ब्रोकली इम्युनिटी बढ़ाने के साथ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से लड़ने का काम करती है। आप इसका सेवन सब्जी, कच्ची, सूप, सलाद और अन्य रूप में भी कर सकते हैं। 

पालक
पालक में विटामिन सी, ए, जिंक, आयरन  से भरपूर तत्व होते है जो सेहत के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। अगर सर्दी के मौसम में आपका इसका सेवन नहीं करते है तो आप बहुत बड़ी गलती कर रहे है। इसके सेवन से आपकी आंखों की रोशनी तेज होती है और पाचान क्रिया मजबूत होती है। इसका सेवन आप किसी भी प्रकार से कर सकते है। 


शिमला मिर्च 
आप अपने खाने में लाल मिर्च की जगह अगर शिमला मिर्च का सेवन ज्यादा करते है तो आपको पेट से जुड़ी किसी प्रकार की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी तो बढ़ेगी साथ में कई दूसरी बीमारी भी खत्म होगी।

मूली
मूली के सेवन से आप अपनी पाचन क्रिया को हमेशा के लिए ठीक कर सकते है। मूली का सेवन आप सब्जी या सलाद या पराठे के रूप में कर सकते है। सर्दी में मूली का सेवन करना किसी अमृत का सेवन करने से कम नहीं है।