पाकिस्तान में अब इमरान खान के लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा है और अब उनके समर्थक नेताओं की जमकर पिटाई हो रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इमरान की पार्टी का एक समर्थक अपने असंतुष्ट नेता के पास जाता है तो असंतुष्ट विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेता कि विपक्ष की पार्टी पीपीपी के नेताओं के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
चंद पैसों के लिए नाचने वाली Sapna Choudhry अब कमाती है ढेरों रुपये
इस वीडियो में इमरान खान की पार्टी और बिलावल भुट्टो की पार्टी के समर्थक नेताओं के मध्य हाथापाई हुई। बुजुर्ग ने पीटीआई के असंतुष्ट नेता नूर आलम खान को पक्ष बदलने वाला कह दिया तो असंतुष्ट नेता को गुस्सा आ गया और दोनों में हाथापाई शुरू हो गयी। पाकिस्तान में इमरान के समर्थक लोग नए पीएम को भ्रष्टाचारी बता रहे है और गालियां दे रहे हैं। लेकिन कुछ लोग इस बात को गलत बताते हुए उनकी आलोचना कर रहे है कि वह देश के पीएम है और उनका सम्मान करना होगा।
इस वीडियो में साफ तौर पर दिख रह है कि कैसे बुजुर्ग को बोतल फेंककर मारता है और इसके बाद दोनों नेता मिलकर बुजुर्ग को धक्का देकर नीचे गिरा देते हैं। पीटीआई के सैकड़ों कार्यकर्ता नए पीएम शाहबाज के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और इसी दौरान शाहबाज की सरकार बनने पर जश्न मना रहे लोगों में विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस ने विवाद को बढ़ता देख बीच बचाव करके मामला शांत करवा दिया।
इमरान और पीएम पीएम शाहबाज में जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है। इसी वजह से उनके समर्थकों में इस प्रकार के विवाद हो रहे हैं। नई सरकार को लेकर इमरान खुश नहीं है और उन्होंने कहा है कि देश अब विदेशी ताकतों के ईशारे पर चलेगा।
