Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इमरान का दावा जल्द होंगे देश के तीन टुकड़े, पीएम मोदी का प्लान

देश विदेश
इमरान का दावा जल्द होंगे देश के तीन टुकड़े, पीएम मोदी का प्लान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने दावा किया है कि अगर देश में इसी प्रकार के हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं जब देश के तीन टुकड़े हो जाएंगे। इमरान ने कहा देश खुदकुशी की ओर बढ़ रहा है। अगर सेना ने जल्द कोई बड़ा फैसला नहीं लिया तो पाकिस्तान (पंजाब, सिंध, बलूचिस्तान) जैसे तीन देशों में बट जाएगा। 

ना दूल्हा, ना बाराती फिर भी होगी शादी और सुहागरात, हनीमून पर जाएगी ये लड़की!

पाकिस्तान का खजाना खाली हो गया है और भारत इसी मौके के इंतजार में बैठा है। इमरान ने कहा जब तक जल्द नए चुनाव का ऐलान नहीं होगा तब तक उनकी पार्टी की ओर से देशभर में ऐसे ही धरने-प्रदर्शनों का दौर जारी रहेगा। 

प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा की अब इमरान ने हदें पार दी हैं। इमरान खान राजनीति करें लेकिन देश के खिलाफ चुप रहें। पाकिस्तान में एक ऑडियो लीक से बवाल मचा हुआ है। इसमें इमरान खान ने जरदारी को कथित रूप से ‘सौदेबाजी’ का ऑफर दिया है।


इमरान की सरकार गिरने के बाद से वह तमाम विरोध प्रदर्शनों के बावजूद शरीफ सरकार को चुनौती नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए वह फौज को अपने पक्ष में लाने के साथ उकसा रहे हैं। इसके साथ इमरान ने भारत को लेकर भी बयानबाजी की है और कहा भारत पाकिस्तान को कंगाल करने में लगा हुआ है।