Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

भारत के लिए करो या मरो जैसा होगा अंतिम टेस्ट, विश्व कप के फाइनल से एक कदम दूर 

खेल
भारत के लिए करो या मरो जैसा होगा अंतिम टेस्ट, विश्व कप के फाइनल से एक कदम दूर 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी टेस्ट मैच गुरुवार सुबह 9:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा। टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच दोनों ही टिमों के लिए अहम है। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है और चौथा टेस्ट जीतने पर सीरीज जीतने के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगी। ऑस्ट्रेलिया इस मैच को जीतकर सीरीज को 2—2 से बराबर करने का प्रयास करेगी।

इंडियन ओवरसीज बैंक में 10 लाख की लू

भारत हमेशा टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया 20 साल बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ड्रॉ कराने में सफल रही है। इस मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाज को अपना दम दिखाना होगा नहीं तो सीरीज हारने के साथ फाइनल में जाने की उम्मीद भी खत्म हो जाएगी।

रोहित शर्मा ने 3 मैचों में सबसे ज्यादा 207 रन बनाए हैं और इसके अलावा अन्य बल्लेबाजों की बल्ले से रन निकलाना ​मुश्किल हो गया है। पिछले 3 मैचों में बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है और स्पिनर्स का बोलबाला रहा है। रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने कहर बरपाया तो वहीं ऑस्ट्रेलिया से नाथन लायन, टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन ने भारतीय बल्लेबाजों का परेशान कर दिया। इस टेस्ट मैच को भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी देखेंगे। अहमदाबाद का क्रिकेट स्टेडियम दुनिया में सबसे ज्यादा दर्शक क्षमता वाला स्टेडियम है।