Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सस्ते में आउट हुए गिल और पुजारा,भारत का स्कोर 53/2

खेल जगत
सस्ते में आउट हुए गिल और पुजारा,भारत का स्कोर 53/2

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच कोरोना के कारण स्थगित कर दिया गया था और इस सीरीज को जीतने के लिए भारत को मैच ड्रा करना होगा या जीतना होगा। लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो सही साबित होता दिख रहा है।

मरी हुई बेटी के साथ 5 दिन तक बैठे रहे घरवाले पीते रहे गंगाजल!

भारतीय टीम का र्शिष क्रम एक बार फिर फेल होता दिख रहा है और चेतेश्वर पुजारा 13 और शुभमन गिल 17  रन बनाकर आउट हो गए है। हनुमा विहारी और विराट क्रीज पर मौजूद हैं और 20 ओवर के बाद स्कोर 53/2 है।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को तीसरी बार अपना शिकार बनाया है। टीम इंडिया अगर यह मैच जीत जाती है तो 2007 के बाद पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाएगी। भारत 2-1 से आगे है और बर्मिंघम में 55 साल बाद जीत हासिल करेगी।


इंग्लैंड की प्लेइंग-11 
एलेक्स लीस, जैक क्राउली, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, सैम बिलिंग्स, मैथ्यू पोट्स, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच और जेम्स एंडरसन

इंडिया की प्लेइंग-11 
चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, पंत, अश्विन, शार्दुल ठाकुर,जसप्रीत बुमराह , मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह