Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

वनडे सीरीज में भारतीय टीम को दिखना होगा दम,ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

खेल
वनडे सीरीज में भारतीय टीम को दिखना होगा दम,ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च से वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है और इस सीरीज में जीत को लेकर दोनों टीमें दावा कर रही है। लेकिन वनडे सीरीज के रिकॉर्ड की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और भारतीय टीम को इससे थोड़ा सर्तक रहना होगा। सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

कभी पाई-पाई के लिए थे मोहताज, अब हैं करोड़ों के मालिक

दोनों टीमों के बीच अब तक 143 वनडे मैच हुए हैं जिसमें से 80 ऑस्ट्रेलिया ने और 53 मैच भारत ने जीते है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहला मैच हराया था। वहीं बात करें विश्व कप की तो 12 वनडे वर्ल्ड कप में  से 5 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं तो भारत के खाते में 2 वर्ल्ड कप है। वनडे में ऑस्ट्रेलिया हमेशा से हावी रहा है। 

लेकिन समय के साथ यह रिकॉड बदल रहा है क्योंकि भारतीय टीम जीत के लिए अपना पूरा दम लगा रही है। ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर भारतीय टीम ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती है लेकिन ऑस्ट्रेलिया भारत में अच्छा प्रदर्शन करती है। भारतीय पिचों पर 64 मैच खेले गए है जिसमें भारत ने 29 और ऑस्ट्रेलिया ने 30 जीते हैं। इसके बाद यही निष्कर्ष निकलता है कि भारत में ऑस्ट्रेलिया टीम का दबदबा है। टेस्ट में मिली जीत के बाद भारतीय का हौसाला बढ़ा हुआ है कि लेकिन वनडे में भी प्रदर्शन ऐसा ही रखना होगा।