भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। इसी प्रदर्शन के कारण तीसरा वनडे मुकाबला 13 रन से जीत लिया और सीरीज में 3-0 से जिम्बाब्बे का सूपड़ा साफ कर दिया।
हाथ में तिरंगा लेकर मांगा रोजगार तो पुलिस ने डंड़ों से कर दिया लहूलुहान!
अंतिम वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 289 रन बनाए जिसमें शुभम गिल ने करियर का पहला शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाई। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 49 ओवर में 276 रन बनाकर आल आउट हो गई।
जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 95 गेंद में 115 रन की शानदार पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने से चुक गए। आवेश खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। भारत ने पहला मैच भारत ने 10 विकेट और दूसरा मैच 5 विकेट से जीता था। दोनों ही मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग.11
भारतः केएल राहुल, शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, दीपक चाहर, कुलदीप यादव और आवेश खान।
जिम्बाब्वेः ताकुडवनाशे काइटानो, इनोसेंट काइया, शॉन विलियम्स, टोनी मुनयोंगा, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकाब्वा, रायन बर्ल, ल्यूक जॉन्गवे, ब्रैड एवंस, विक्टर न्याउची और रिचर्ड एनगरावा
