Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

अग्निपथ की आग में जल उठा हिन्दुस्तान, साजिश है या विरोध है पर नुकसान देश का है

देश विदेश
अग्निपथ की आग में जल उठा हिन्दुस्तान, साजिश है या विरोध है पर नुकसान देश का है

अग्निपथ योजना को लेकर देश में बवाल मचा हुआ है। देश के कई राज्य इस हिंसक प्रदर्शन की चपेट में हैं, ट्रेनों को फूंका जा रहा है, बसों में तोड़फोड़ की जा रही है और अब ट्रेनों-बसों के बाद अन्य स्थानों को भी निशाना बनाया जा रहा है, देश की संपत्ति आग की भेंट चढ़ रही है, युवाओं के आक्रोश को देखते हुए गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और असम राइफल्स में भर्ती के लिए 10% आरक्षण देने का फैसला किया है। देश में मचे उपद्रव पर देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।

Raat होते ही पति बन जाता है औरत, लगाता है होठों पर Lipstick, बिंदी और फिर करता है..

अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार में प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। पटना के मसौढ़ी में जैसे ही छात्र सुबह 8 बजे कोचिंग से छुटे तारगेना स्‍टेशन पर तोड़फोड़ करने लगे, गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर 10-15 राउंड फायर किए तो पुलिस ने 100 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाई हैं। जहानाबाद में उपद्रवियों ने एक ट्रक में आग लगा दी मुंगेर में एक अधिकारी की गाड़ी को निशाना बनाया गया, लखीसराय में जनसेवा एक्सप्रेस में आगजनी के दौरान एक 25 वर्षीय यात्री की मौत हो गई। जगह-जगह पुलिस पर पथराव किया गया। 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।

ADG लॉ एंड ऑर्डर संजय सिंह ने बताया कि हिंसक उपद्रव और सरकारी संपत्तियों को पहुंचाए गए मामले में राज्य के अंदर कुल 31 FIR दर्ज हुई और 435 गिरफ्तारी हुई। पूरी कोशिश होगी कि भविष्य में ऐसे लोगों को कोई बेनिफिट्स ना मिले जो उपद्रव मचा रहे है।

अग्निपथ की आग अभी शांत होती नहीं नजर आ रही. बिहार और उत्तर प्रदेश में सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी है. युवा सड़कों पर हैं, अब अन्य राज्यों के साथ राजस्थान में भी युवाओं का आक्रोश अग्निपथ योजना के खिलाफ बढ़ता जा रहा है, राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर उपद्रव मचाया, रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बाद उपद्रवियों ने ATM, बस में भी तोड़फोड़ की यहीं इस उपद्रव के बीच एक पुलिसकर्मी घायल हो गया जिसे उसके साथी ले जाते हुए दिखे, 


वहीं अलवर जिले के बहरोड में युवाओं ने जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया, पत्थरबाजी भी की, सभी जिलों में प्रदर्शन की आशंकाओं को देखते हुए सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन नजर रख रहा है।

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है, हरियाणा में भी प्रदर्शन को देखते हुए कई जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, इधर सुप्रीम कोर्ट में अग्निपथ को लेकर जनहित याचिका दायर की गई है, याचिका में अग्निपथ योजना की समीक्षा के लिए एक्सपर्ट पैनल के गठन और अग्निपथ को लेकर हुई हिंसा की SIT से जांच कराने की मांग की गई है।