बेंगलुरु में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज बुमराह के आगे श्रीलंका की पहली पारी में 109 रन पर ढ़ेर हो गयी है। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर श्रीलंका की आधी टीम को चलता किया तो और बाकी रही कसर आर अश्विन और मोहम्मद शमी को 2-2 विकेट लेकर पूरी कर दी। भारत को पहली पारी में 143 रन की लीड मिल गयी है और इसी के साथ जीत की मुहर लगने वाली है।
पाकिस्तान में जा गिरी भारत की ये खतरनाक मिसाइल, सहम गया पाकिस्तान!
डे-नाइट टेस्ट के पहले ही दिन कुल 16 विकेट गिरे जिसमें भारतीय टीम टॉस 252 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारत की पारी की लाज बचाने में श्रेयस अय्यर की 92 रनों की पारी बहुत ही महत्वपूर्ण थी। पहले दिन के खेल को देखकर लगा कि दूसरा टेस्ट मैच तीन दिन से ज्यादा नहीं चलगे और ऐसा ही होता दिख रहा है।
भारतीय फैंस को विराट कोहली के 71वें शतक की उम्मीद लगाए बैठे है कि वह दूसरी पारी में शतक जरूर लगाएंगे। इस मैच को जीतने के बाद भारतीय टीम टेस्ट किक्रेट के इतिहास में एक नया विश्व रिकॉर्ड बना देगी जो किसी टीम के नाम नहीं है और उसे तोड़ना भी किसे के लिए आसान नहीं है।
दोनों टीमें-
भारत: मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), हनुमा विहारी, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह
श्रीलंका: दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरु थिरिमाने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, चरिथ असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सुरंगा लकमल, लसिथ एम्बुलडेनिया, विश्व फर्नांडो, प्रवीण जयविक्रमा।
