Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

मोहाली में इस खिलाड़ी के शतक से बन गया टीम इंडिया की जीत का माहौल

खेल जगत
मोहाली में इस खिलाड़ी के शतक से बन गया टीम इंडिया की जीत का माहौल

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और दूसरे दिन लंच तक टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 468 रन बना लिए हैं। दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने अपने करियर का दूसरा शतक लगाकर टीम इंडिया की जीत का माहौल बना दिया है।

रूस और यूक्रेन की जंग के साथ भारत में जल्द आएगी कोरोना की चौथी लहर 

जडेजा ने दोनों शतक जडेजा नंबर 7 पर बैटिंग करते हुए बनाए है और इसी वजह से टीम का पलड़ा भारी होता जा रहा है। इस मैच में पंत भी शतक से चुक गए लेकिन उन्होंने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पहली बार टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों के बल्ले से रन निकले है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथी बार ऐसा हुआ है जब टीम के टॉप आठ बल्लेबाजो ने 25 से ज्यादा रन बनाए है। दोनों टीमों ने दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक मिनट का मौन रखकर रॉड मार्श और शेन वॉर्न को श्रद्धांजली दी।


श्रीलंका की टीम पहली पारी में ही अपनी हार की तरफ बढ़ने लग गयी है और इसका सबसे ज्यादा श्रेय पंत और जड़ेजा की बल्लेबाजी के कारण हुआ है। टीम इंडिया पहली पारी में 500 रनों के पार जाने वाली है और यही कारण श्रीलंका की हार की वजह बन रह है। विराट ने टेस्ट फॉर्मेट में अपने 8 हजार रन पूरे कर लिए लेकिन उनके बल्ले से शतक निकले कई साल बीत गए है।

IND: रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और जयंत यादव।

SL: दिमुथ करुणरत्ने, लाहिरू थिरिमाने, पाथुम निसांका, चरित असलांका, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, सुरंगा लकमल, विश्वा फर्नांडों, लसित एमबुलडेनिया और लाहिरू कुमारा।