Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पंत के विजयी चौके व छक्के से सीरीज में 2—0 की बढ़त, टूट गया कोहली का रिकॉर्ड

खेल जगत
पंत के विजयी चौके व छक्के से सीरीज में 2—0 की बढ़त, टूट गया कोहली का रिकॉर्ड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने दूसरे मैच में शानदार जीत हासिल करते हुए सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। रांची में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों की शानदारी पारी की बदौलत टीम ने 7 विकेट से जीत हासिल की है। दोनों मैचों में कप्तान रोहित ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस सीरीज का अंतिम मैच 21 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगाा और इस मैच को जीतकर टीम इंडिया 3—0 के साथ न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करना चाहेगी।
पंत की बल्ले से निकला विजय चौका और छक्का
पहले मैच में भारतीय टीम को 165 का लक्ष्य थोड़ा परेशानी भरा था लेकिन पंत ने अंतिम ओवर में विजयी चौका लगाकर टीम को पहली जीत दिलाई थी।
दूसरे मैच में 154 रनों के लक्ष्य को टीम ने बड़ी आसनी से हासिल कर लिया और इस मैच में भी पंत ने बल्ले से विजयी छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
रोहित—राहुल की 5वीं शतकीय साझेदारी
रोहित—राहुल की शतकीय साझेदारी ने पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान की पांच शतकीय साझेदारी की बराबरी कर ली है। बाबर-रिजवान ने 22 पारियां में पांच शतकीय साझेदारी करने का रिकॉड है तो वहीं रोहित-राहुल ने 27 पारियों में 5 शतकीय साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी अफगानिस्तान के नाम है तो भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड रोहित—राहुल के नाम है।
गुप्टिल ने तोड़ दिया विराट का विश्व रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। गुप्टिल ने 107 पारियों में 3248 रन बनाकर विराट की 87 पारियों में 3227 रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं।