Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

भारतीय महिला टीम ने अंग्रेजी टीम का किया शिकार, 23 साल बदा रचा नया इतिहास

खेल जगत
भारतीय महिला टीम ने अंग्रेजी टीम का किया शिकार, 23 साल बदा रचा नया इतिहास

भारतीय क्रिकेट के लिए पुरूष टीम ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पा रही है लेकिन दूसरी तरफ महिला टीम इन दिनों जबरदस्त लय में दिख रही है। महिला टीम ने इंग्लैंड को हराकर 23 साल बाद नया इतिहास रचा है। लगभग 23 साल बाद अंग्रेजों को उसी के घर में वनडे सीरीज में शिकस्त देकर नया इतिहास रचा है। 

Traffic जाम के कारण हो गया प्यार फिर रचाई शादी, जानें पूरी प्रेम कहानी

इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम की इंग्लैंड के घर में यह दूसरी वनडे सीरीज जीतने का नया रिकॉर्ड बनाया है। इंग्लैंड को उसी के घर में हराना आसान काम नहीं है लेकिन इस कठिन काम को भारतीय महिला टीम ने आसान बनाया है।

तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर यह नया इतिहास रचा है।सीरीज में 2.0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज की तो दूसरे मैच में 88 रनों के बड़े अंतर से हराया है।

 

इस जीत का श्रेय कप्तान हरमनप्रीत कौर को जाता है जिन्होंने 111 गेंदों पर नाबाद 143 रनों की शतकीय पारी खेली। हरमनप्रीत कौर को ही प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया और यह उनके करियर का पांचवां वनडे शतक था। भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 333 रनों का स्कोर बनाया इंग्लैंड टीम 45 ओवर में 245 रन बनाकर ही ऑल आउट हो गई।