Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल पर बनेगी फिल्म, 100 लड़कियां के आपत्तिजनक फोटो

आपणो राजस्थान
राजस्थान के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल पर बनेगी फिल्म, 100 लड़कियां के आपत्तिजनक फोटो

इतिहास की कई ऐसे घटनाएं जिनके बारे में सुनकर लोगों के होश उड़ जाते है और आज हम आपको एक ऐसी कहानी के बारे में बताने जा रहे है जो राजस्थान को शर्मसार करने जैसी रही। राजस्थान के अजमेर में हुए देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल की यादे आज भी लोगों को याद है लेकिन अब इस घटना पर एक वेब सीरीज बनने जा रही है। इस सीरीज का नाम अजमेर फाइल्स होगा जिसमें 100 से ज्यादा मासूम लड़कियों की पीड़ा को दिखाया जाएगा। वेब सीरीज के निर्देशक अभिषेक दुधैया है। 

E-Mail पर Actor और Singer को धमकी देने वाला आरोप गिरफ्तार.

जानें इस घटना की पूरी कहानी
यह घटना साल 1992 की जब अजमेर की एक बड़ी गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट्स की न्यूड तस्वीरें अचानक से वायरल होनी शुरू हो गई। पहले तो एक दो लड़कियों की तश्वीरें सामने आई लेकिन इसके बाद यह आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया। इसके बाद ब्लैकमेलिंग का ऐसा सेक्स स्कैंडल का खुलासा जिसके बारे में सुनकर पूरा देश ही शर्मसार हो गया। इस ट्रैप की शिकार लड़कियां रसूखदार घरों से थीं तो अपराधियों की पहुंच भी बड़ी थी।

नब्बे के दशक में भाजपा की सरकार थी और मुख्यमंत्री भैरोंसिंह शेखावत थे और माइंड फारुख चिश्ती इस कांड का मास्टर  था, जो अजमेर शहर यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष था। इस कांड में ज्यादातर लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थेे उन्होंने इसके लिए पहले एक व्यापारी के लड़के को अपनी जाल में फंसाया। इसके बाद उन्होंने उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया और उसकी फोटो खींचे और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद जो भी लड़की उनके पास आती उसका यौन शोषण करते और उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच कर उसकी सहेली को बुलाने के लिए दबाव बनाते। 

इसके बाद यह क्रम चलता रहा और शहर के बड़े-बड़े लोगों की बेटियां इस जाल में फंसती रही। इस कांड में लगभग 100 लड़कियां फंसी और इसके बाद पुलिस में इसके खिलाफ केस दर्ज हुआ। लेकिन कई लड़कियां तो बदनामी के डर से पुलिस के पास नहीं गई। 

लेकिन दोषियों को उम्र कैद की सजा मिली थी लेकिन आज भी यह कांड कई लड़कियों के लिए किसी बूरे सपने से कम नहीं था। ज्यादातर पीड़िताओं की उम्र 15 से 20 साल के बीच थी और अब वह इस हादसे को भुल गई होगी। उस समय सोशल मीडिया नहीं था इसके कारण उनकी तस्वीरें ज्यादा लोगों तक नहीं पहुंच सकी जिसके कारण उनकी जिंदगी बर्बाद होने से बच गई।