Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

एशिया कप में अपनी इज्जत बचाने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानी लड़ाके पड़ेंगे भारी

खेल जगत
एशिया कप में अपनी इज्जत बचाने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानी लड़ाके पड़ेंगे भारी

एशिया कप में आज भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा और इस मैच में भी भारतीय टीम को हार का डर लग रहा है। एशिया कप में सुपर-4 के 2 मुकाबले हार कर फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी टीम इंडिया आज का मैच अपनी इज्जत बचाने के लिए खेलेगी। आज होने वाले मुकाबले को अफगान टीम हलके में नहीं लेगी तो भारत को डर सता रहा है कि उसका हाल भी पाकिस्तान जैसा नहीं हो जाए।

भारतीय टीम के गेंदबाज और बल्लेबाजों का फॉर्म अच्छा नहीं चल रहा है। इसी वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ रहा है। अफगानिस्तान की टीम ने पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी लेकिन वह हार गई। एशिया कप में दोनों ही टीमों ग्रुप स्टेज में अपने सारे मुकाबले जीते थे लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है। 

आज का मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 7 बजे से खेला जाएगा। पहली पारी में पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी साबित होगी तो दूसरी पारी के लिए थोड़ी मुश्किल होगी। जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजों के लिए इस पिच पर रन बनाना ज्यादा आसान होगा।

​​​​​​​

प्लेइंग 11

अफगानिस्तानः हजरतउल्लाह जजई, रहमानउल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जदरान, करीम जनत, नजीबउल्लाह जदरान, मोहम्मद नबी, अजमतउल्लह ओमरजाई, राशिद खान, मजीब उर रहमान, फरीद अहमद और फजलहक फारुकी

इंडियाः के एल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल