Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

भारत की पहली पारी के जवाब में न्यूजीलैंड की शानदार शुरूआत

खेल जगत
भारत की पहली पारी के जवाब में न्यूजीलैंड की शानदार शुरूआत
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जार रहे पहले टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी 345 रनों पर सिमट गयी है।  भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और पहले दिन 258/4 के स्कोर से आगे खेलते हुए दूसरे दिन 10 विकेट पर 345 रनों प ढेर हो गयी।

श्रेयस अय्यर का शतक पहली पारी में भारतीय टॉप आॅर्डर का प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। इसके बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने रविंद्र जड़ेजा के साथ मिलकर श​तकीय साझेदारी करके टीम को संकट से बाहर निकालने के साथ अपने करियर का पहला शतक लगाया। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 105 रन बनाने में सफल हुये।  शुभमन गिल (52), रविंद्र जडेजा (50) और रविचंद्रन अश्विन (38) रनों की पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिती में पहुंचाया।
टिम साउदी का पंचपहली पारी में ​न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लेकर भारतीय पारी को ज्यादा रन बनाने से रोक दिया। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज सबसे सफल रहे और पांच विकेट साउदी ने अपने खाते में डाले तो  काइल जेमीसन के नाम तीन विकेट अपने नाम किये। न्यूजींलैड की अच्छी शुरूआत
दूसरे दिन भारत के 345 रनों का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की तरफ से विल यंग और टॉम लाथम ने पारी की शुरुआत की है। न्यूजीलैंड ने बगैर किसी नुकसान के 72 रन बना लिये है और विल यंग 86 गेंदों पर 46 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं टॉम लैथम ने 72 बॉल पर 23 रन पर खेल रहे हैं।