साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले हारने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 मैच को जीतकर अपनी लाज बचाने के साथ सीरीज हारने से बच गई। तीसरे मैच में टीम इंडिया ने 48 रन से जीत हासिल करके अपने आप को सीरीज में बनाए रखा है।
बीवी से परेशान पतियों ने खोला आश्रम, बोले 7 सेकंड भी नहीं रह सकते अपनी पत्नी के साथ
आज का मैच राजकोट में शाम 7ः00 बजे से शुरू होगा। भारत ने अब तक तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें से टीम को दो मैचों में जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा। 2013 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2019 में बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया था और चौथा मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ होगा।
आज का मैच दोनों टीमों के लिए बहुत निर्णायक होगा क्योंकि अफ्रीका मैच जीतने के साथ सीरीज जीत जाएगी और भारत मैच जीत जाती है तो वह सीरीज में बराबरी पर आ जाएगी। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान पंत से बड़ी उम्मीद है क्योंकि उनका बल्ला पूरी सीरीज में शांत रहा है और आज के मैच में उनका बल्ला नहीं चला तो टीम के लिए मुसीकल होगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारतः ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल।
साउथ अफ्रीकाः क्विंटन डिकॉक/रीजा हेनड्रिक्स, तेंबा बाउमा, रेसी वान डेर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ड्वेन प्रिटोरियर, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नोर्त्या और तबरेज शम्सी।
