भारतीय टीम का साउथ अफ्रीका का दौरा शुरू होने जा रहा है और इस दौरे में सबसे पहले 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में वनडे कप्तान रोहित शर्मा नहीं होंगे लेकिन मौजुदा टीम में 3 ऐसे खिलाड़ी है जो अपने दम पर टीम को जीत दिला सकते हैं। विराट के पास साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतकर एक नया इतिहास रचने का सबसे शानदार मौका है। विराट के साथ उनके साथ 2 खिलाड़ी भी इस जीत में उनका भरपूर साथ देने के लिए तैयार है।
U-19 World Cup: विराट के बाद दिल्ली का ये खिलाड़ी विश्व कप में करेगा कप्तानी, देखें पूरी लिस्ट
साउथ अफ्रीका की पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा परेशानी होती है लेकिन भारतीय टीम के 3 बल्लेबाज इन पिचों पर जमकर रन बनाते हैं। कप्तान कोहली के साथ पुरजा और रहाणे का प्रदर्शन भी विदेशी पिचों पर बहुत ही अच्छा रहा है। विराट कोहली लंबे समय से अपने 71वें शतक का इंतजार कर रहे है और टेस्ट में उनका बल्ला शांत है लेकिन इस सीरीज में उनके पास अच्छा मौका है की वह बल्ले से रन बनाये और टीम को जीत दिलाये।
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका में 5 टेस्ट में 50 से ऊपर की औसत से दो शतक लगाकर 558 रन बनाए है। 2018 के बाद विराट के बल्ले से कोई शतक नहीं निकला है तो इस बार उनके पास अच्छा मौका है।
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। प्लेइंग-11 में रहाणे की जगह को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा ने 7 टेस्ट, 411 रन बनाये है तो अजिंक्य रहाणे ने 3 टेस्ट में 266 रन ठोके है। अगर साउथ अफ्रीका में सबसे ज्यादा रन
बनाने वाले खिलाड़ी की बात करें तो इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। सचिन तेंदुलकर ने 15 टेस्ट में 5 शतकों की मदद से 1161 रन बनाए है।
