भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम ने पहले ही सीरीज में 2.0 से जीत ली है लेकिन अगर आज का मैच भी जीत जाती है तो वह क्लीन स्वीप करके नया इतिहास रच देगी।
श्रीकांत त्यागी पार्ट-2,'गालीबाज' महिला की गालियां सुन कानों से निकलेगा खून!
भारत की प्लेइंग11 में दो बदलाव किए गए हैं। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह दीपक चाहर और आवेश खान को शामिल किया गया है। आज का मैच भारीतय टीम जीत जाती है तो वह पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।
पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अब तक 62 मैच खेले हैं जिसमें से 54 में जीत मीली है तो वहीं टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 65 मुकाबले खेले हैं और 53 जीते है। अगर आज का मैच जीत जाती है तो रिकॉर्ड जीत 54 हो जाएगी। भारत ने पहला मैच भारत ने 10 विकेट और दूसरा मैच 5 विकेट से जीता था। दोनों ही मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का शानदा प्रदर्शन देखने को मिला है।
भारत की प्लेइंग 11
केएल राहुल, शिखर धवन, शुबमन गिल, इशान किशन, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11
तदीवानाशे मारुमनी, ताकुदज़्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकाब्वा, टोनी मुनयोंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा
