Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पीएम मोदी ने देश के लिए पारिवारिक पार्टियां को बताया चिंता का विषय

चुनाव 2023
पीएम मोदी ने देश के लिए पारिवारिक पार्टियां को बताया चिंता का विषय
संविधान दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के संसद भवन के सेंट्रल हॉल में आयोजित किए गए कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम बैठने की जगह नहीं मिलने पर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने इसका बहिष्कार किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने महात्मा गांधी और आंबेडकर को नमन करते हुए अपना संबोधन शुरू किया।

पीएम मोदी ने कहा कि संविधान बनाने वाले लोगों के लिए राष्ट्रहित सबसे ऊपर था तभी संविधान का निर्माण हो पाया था। इसके बाद पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक पारिवारिक सियासी दल देश के लिए चिंता का विषय बन गए हैं। संविधान बनाते समय इस बात का ध्यान रखा गया था कि सभी लोगों को समान अधिकार मिले लेकिन आज सभी पारिवारिक पार्टियों का अपने परिवार के बाहर सोचने से डरती है। एक परिवार से अधिक लोग सियासत में न आएं लेकिन पारिवारिक दलों का मतलब है कि पार्टी की बागडौर पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही परिवार के लोगों के हाथ में बनी रहे।
 पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये कार्यक्रम लोकसभा अध्यक्ष ने आयोजित किया था लेकिन इसको लेकर भी राजनीति हो रही है। जब इस मामले में ओम बिरला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के मंच पर बैठने की सूचना दी गई थी, फिर भी वे नहीं आए। पीएम ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनैतिक दल के द्वारा आयोजित नहीं किया गया था। कांग्रेस समेत 12 विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया था।