जब बात देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी की सुरक्षा की बात हो तो वो इतनी पुख्ता होनी चाहिए कि परिंदा भी पर ना मार सके वैसे तो पीएम मोदी की सुरक्षा बहुत ज्यादा टाइट रखी जाती है लेकिन उस सुरक्षा को और ज्यादा पुख्ता करने के लिए अब उनकी सुरक्षा में देशी नस्ल के कुत्ते मुधोल हाउंड को शामिल किया गया है। पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में सेंध की घटना सामने आई थी और लगातार पीएम मोदी को धमकियां मिलती रहती है, इसी को देखते हुए अब पीएम मोदी की सुरक्षा को और कड़ा किया गया है, ऐसे में ये जानना जरूरी है कि देशी नस्ल के कुत्ते मुधोल हाउंड उनकी क्या खासियत है जिसकी वजह से उन्हें पीएम की सुरक्षा में तैनात किया गया है।
अय्याशी वाली पार्टी, शराब-शबाब के साथ लड़कियों का मायाजाल, प्राइज 2 लाख
कर्नाटक के बागलकोट इलाके में पाई जाने वाली ये ब्रीड देश में अपनी विशेष कार्य शक्ति और शिकारी प्रवृत्ति के लिए जानी जाती है अमेरिका में इसे कैरावान हाउंड कहा जाता है वहीं कर्नाटक के कई इलाकों में ये करवानी नाम से प्रचलित है। मुधोल हाउंड का सबसे शिकारी गुण वफादार और स्वस्थ प्रजाति का माना जाता है इस नस्ल में वैसे को काफी विशेषताएं हैं लेकिन उसे अपनी वफादारी के लिए जाना जाता है।
पतले लेकिन ऊंचे कद के मुधोल हाउंड का जबड़ा काफी मजबूत होता है, यह एक बार शिकार को पकड़ ले उसके बाद छोड़ता नहीं है, यह विदेशी नस्ल जर्मन शेफर्ड की तुलना में काफी तेज होता है कहा जाता है कि जो काम जर्मन शेफर्ड कुत्ते 90 सेकेंड में पूरा करते हैं भारतीय नस्ल के मुधोल हाउंड उस काम को सिर्फ 40 सेकेंड में पूरा कर देते हैं। अपने इन्हीं गुणों की वजह से इन्हें पहली बार साल 2017 में भारतीय वायु सेना और एसपीजी के दस्ते में शामिल किया गया था।
वहीं आपकों बतां दे कि पीएम मोदी ने पिछले साल अपने कार्यक्रम मन की बात में देशी नस्ल के इन कुत्तों की उपयोगिता के बारे में बोलते हुए कहा था कि मुधोल हाउंड, रामपुर हाउंड, राजापलायम, कन्नी, कोम्बाई, चिप्पीपराई नस्लों के कुत्ते को घर में पाला जा सकता है। इससे आत्मनिर्भर भारत को बल मिलेगा।
तो फिलहाल पीएम मोदी की सुरक्षा को और ज्यादा टाइट करने के लिए एसपीजी ने पीएम मोदी की सुरक्षा में इस देशी नस्ल के कुत्ते मुधोल हाउंड को शामिल किया हैए अब पीएम मोदी की सुऱक्षा में पर मारने के लिए परिंदे को भी सौं बार सोचना पड़ेगा।
