Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

भारत ने रच दिया नया इतिहास, WTC के फाइनल में होगी ऑस्ट्रेलिया से जंग

खेल
भारत ने रच दिया नया इतिहास, WTC के फाइनल में होगी ऑस्ट्रेलिया से जंग

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच में भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी जंग होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7 से 11 जून तक लंदन स्थित ओवल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। ICC ने मैच के लिए एक दिन रिजर्व रखा गया है। भारत विश्व की पहली ऐसी टीम है जो लगातार दूसरी बार विश्व कप के फाइनल में प्रवेश किया है।

सलमान खान की नई Action Movie

न्यूजीलैंड के हाथों पहले टेस्ट में श्रीलंका की हार के बाद भारत का WTC में जाना हुआ है। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दो विकेट से हराकर भारत का सपना पूरा किया है।  WTC टूर्नामेंट की अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है तो भारत दूसरे नंबर पर रहा है। श्रीलंका के हारने से टीम इंडिया को जबरदस्त फायदा हुआ है। 

न्यूजीलैंड को जीत के लिए 257 रन की जरूरत थी और न्यूजीलैंड के लिए केन विलियमसन ने शतकीय पारी खेल कर टीम को शानदार जीत दिलाई। विलियमसन ने 194 गेंदों पर 121 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली तो दूसरी तरफ डेरिल मिचेल ने 81 रनों की ताबतोड़ पारी खेलकर श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 

वहीं दूसरी तरफ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतिम मैच खेला जा रहा है और अब इस मैच का ​परिणाम भारत के लिए ज्यादा महत्व नहीं रखता है। अगर मैच ड्रॉ होता है तो भारत सीरीज जीत जाएगा और हार जाता है तो सीरीज बराबर हो जाएगी। लेकिन भारत को इस मैच की जीत की खुखी से ज्यादा श्रीलंका की हार से हुई है।

ऑस्ट्रेलिया 148
भारत 123
अफ्रीका 100