इंडोनेशिया से एक खबर सामने आयी है जिसमें एक हैवान टीचर को मौत की सजा सुनाई गयी है। इस इस टीचर ने इस्लामिक स्कूल में पढ़ने वाली 13 छात्राओं के साथ रेप किया जिसमें से 8 छात्राएं तो प्रेग्नेंट तक हो गयी थी। कोर्ट ने पहले टीचर को आजीवन कैद की सजा सुनाई थी लेकिन पीड़ित पक्ष ने विरोध किया तो उसे मौत की सजा सुनाने का फैसला किया।
Scientist की Wife ने अपने ही घर में लूट का बनाया ये प्लान!
हैवान टीचर का नाम हेरी वीरावन है जिसने इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाली गरीब परिवार की 12 से 16 साल के बीच की उम्र की एक दर्जन से ज्यादा छात्राओं के साथ यौन शोषण किया। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब इनमें से 8 छात्राएं गर्भवती हो गई। दुनिया के बड़े मुस्लिम राष्ट्रों में इंडोनेशिया का नाम बहुत बड़ा है। यहां गरीब परिवारों के बच्चों को इस्लामिक बोर्डिंग स्कूल और अन्य धार्मिक स्कूल में शिक्षा दी जाती है।
हैवान टीचर के इस कुकृत्य के बाद इंडोनिशया में स्कूल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे है कि शिक्षा के मंदिर में भी लड़कियां सुरक्षित नहीं है। स्कूल को सबसे अच्छी जगह मानी जाती है और टीचर—छात्र का संबंध बहुत पवित्र माना जाता है लेकिन इसके बाद भी इस प्रकार की घटना होना बहुत ही शर्मनाक है। मौत की सजा के ऐलान के बाद मानवाधिकार आयोग ने विरोध किया है और कहा है कि मौत देना सही नहीं है।
