Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इमरान खान के टूटें दोनों पैर!

रेसिपी
इमरान खान के टूटें दोनों पैर!

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले के दौरान इमरान खान पर गोली चलाई गई जिसमें वह बाल-बाल बचे हैं, जानकारी के अनुसार इमरान खान को दोनों ही पैरों में गोली लगी हैं जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तो उनके पैरों में गोलियों के 16 निशान थे वहीं गोली की वजह से दायें पैर की हड्डी भी टूट गई जबकि गोली बाएँ पैर को छूकर निकली थी हमले के बाद इमरान खान को बाद में शौकत खानम अस्पताल ले जाया गया। अभी इमरान खान की हालत स्थिर बनी हुई हैं। इमरान पर हुए हमले के बाद हमलावर को पकड़ लिया गया हैं और पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रहीं हैं।

“मै नहीं तो कौन बें” Rapper की दुनिया हुयी दीवानी


जानकारी के अनुसार 3 नवंबर को हुए इस हमले के अनुसार पाकिस्तान के गुजरांवाला के अल्लाहवाला चौक पर पीटीआई के चेयरमैन इमरान खान पर हमला किया गया. ये हमला तब हुआ जब इमरान का आजादी मार्च का कारवां इस्लामाबाद की ओर बढ़ रहा था. तभी उस वक्त मौजूद हमलावर फैजल भट्ट ने इमरान खान पर गोली चलाई और वहाँ उपस्थित लोगों में भगदड़ मच गई। गोली लगने के बाद इमरान खान ने कहा कि आजादी का मोर्चा रुकना नहीं चाहिए, इसे हम जारी रखेंगे। गंभीर हालत में अस्पताल में इमरान ने कहा कि मै झुकने वाला नहीं हूं. मेरा हकीकी आजादी मार्च जारी रहने वाला है.