इन दिनों इस्लामिक देश ईरान दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इस देश की महिलाओं ने वहां के कानून को खुली चुनौती देकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। उनके समर्थन में अन्य देशों की महिलाओं ने पूरा सहयोग किया है क्योेंकि हिजाब की आग दुनियाभर में फैल चुकी है और इसका सामना करना मुश्किल हो गया है। 

ईरान में हिजाब विवाद को लेकर बवाल तब मचा जब पुलिस ने 22 साल की लड़की महसा अमिनी को हिजाब ठीक से न पहनने पर गिरफ्तार किया। इसके बाद महसा की पुलिस कस्टडी में मौत हुई तो ईरान की महिलाएं सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन करने लग गई।

Delhi आलाकमान की पहुँच से बाहर Rajasthan,Gehlot के आगे सब पस्त

इस मामले में अब ईरान की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने ईरान की पूरी पोल खोलकर रख दी है।एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ने कहा अभी उनका परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जब वह ईरान में रहती थीं तो उनका एक बार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और इसका कारण था मेरी टाइट पैंट, पैंट टाइट होने की वजह से मेरे टखने दिख रहे थे। 


इसके बाद मुझे कई देर तक बैठाकर रखा गया और मेरे लिए ढीले-ढाले कपड़े मंगाए गए और इसके बाद मुझे वह पहनाए गए। वहां महिलाओं के नेल के कलर, कपड़े, हिजाब जैसी चीजों के कारण भी उनको पकड़कर ले जाया जाता है। वहां महिलाओं पर विशेष ध्यान रखा जाता है और छोटी से बात के लिए उनको परेशान किया जाता है। एक्ट्रेस ने अब समय आ गया है कि ईरानी महिलाओं की मदद और उनके हक के लिए लड़ना होगा।