Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

IPL में सबसे महंगे बिके इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

खेल जगत
IPL में सबसे महंगे बिके इस बल्लेबाज के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज बीच खेले गए पहले टी—20 मैच में भारतीय टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल करके 3मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में विराट और रोहित का ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है लेकिन नए खिलाड़ियों ने इस जीत में अपना अहम योगदान दिया।

49 साल की उम्र में 18 साल की बीबी के साथ सांसद का Private Viral Video

इस मैच में इंडियन प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ईशान किशन की बल्लेबाजी इतनी धीमी रही कि उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया है। ईशान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ ओपनिंग करते हुए कप्तान रोहित शर्मा के साथ 64 रनों की शानदार पार्टनरशिप तो करने में सफल हुए लेकिन खुद का स्ट्राइक रेट गिरा दिया। इस पारी में ईशान किशन ने 42 गेंदों में 35 रन की पारी खेली जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 83.33 का रहा है।

ईशान किशन टी20 इंटरनेशनल में 40 से ज्यादा गेंद खेलकर सबसे कम स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में ईशान ने दिनेश मोंगिया को पीछे छोड़ दिया है। मोंगिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहानेसबर्ग टी20 में 84.44 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।


टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी

ईशान किशन (35/42) vs वेस्टइंडीज,      स्ट्राइक रेट 83.33  
दिनेश मोंगिया (38/45) vs साउथ अफ्रीका,  स्ट्राइक रेट 84.44   

धंधे में धकेलना चाहते है मेरे मां-बाप, प्लीज मेरी मदद करें..जब लड़की ने Police से मांगी मदद! 47 viewsFeb 16, 2022
विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा है। मुंबई इंडियंस ने अपने इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी पर ऑक्शन में 10 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करके सबको हैरान किया था।