Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

हनुमान जयंती पर आग लगाने में इस आंतकी संगठन का हाथ, देखें पूरा वीडियो

देश विदेश
हनुमान जयंती पर आग लगाने में इस आंतकी संगठन का हाथ, देखें पूरा वीडियो

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हिंसा के बाद अब एक्शन लगातार जारी है, आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है. इस हिंसा के पीछे कौन-कौन हैं, क्राइम ब्रांच की 14 टीमें जांच में जुटी हैं, अभी तक इस मामले में 25 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है हिंसा स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों से करीब 200 वीडियो जुटाए गए और उन्हीं के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

जहांगीरपुरी में जो जुलूस निकला था, उसकी अनुमति प्रशासन से नहीं ली गई थी. इसके अलावा हिंसा के दौरान फायरिंग करने वाले मुस्लिम युवक सोनू को भी गिरफ्तार किया गया है. जहांगीरपुरी हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों समेत 9 लोग जख्मी हुए हैं, इसके अलावा 25 लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया है. इनमें से दो नाबालिग भी हैं. वहीं, इस मामले में पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रेम शर्मा से भी पूछताछ की गई, राजनीतिक आरोपों के बीच दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इस मामले में जाति धर्म के आधार पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, बल्कि सबूतों के आधार पर कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा, जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।

सभी Hindu एक हो जाओ, हथियार उठाओ, हिंदुओं को भड़काने वाला Video Viral

दिल्ली पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि मस्जिद पर भगवा झंडा फहराने की जो बातें चल रही थी वह पूरी तरह से निराधार है. दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में अब तक सामने आए वीडियो, हथियार चलाने की घटनाओं की सभी तरह की फॉरेंसिक बैलेस्टिक जांच कराई जा रही है, जिनके आधार पर पूरी तरह से पहचान किए जाने के बाद ही लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में आपराधिक षड्यंत्र की धारा 120बी भी लगाई गई है. यह धारा इसलिए लगाई गई है जिससे इस मामले की बड़े पैमाने पर जांच हो सके कि आखिर दंगा करने वाले लोगों के पीछे दिमाग किसका था. ध्यान रहे कि बीते शनिवार की शाम को जहांगीरपुरी इलाके में एक शोभायात्रा निकालने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया था जिसके बाद इलाके में हिंसा हो गई और जमकर पत्थरबाजी हुई, साथ ही इस मामले में गोलियां भी चली थीं, जिसमें दिल्ली पुलिस का 1 सहायक सब इंस्पेक्टर घायल भी हुआ था. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अब तक लगभग 80 से ज्यादा लोगों की पहचान की गई है, लेकिन गिरफ्तारियां केवल उन्हीं लोगों की की जाएंगी जो पत्थर चलाने लोगों पर हमला करने या गोली चलाने में शामिल थे।


हिंसा में बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्याओं के शामिल होने का भी दावा किया जा रहा है,  वहीं जहांगीरपुरी में पूरे इलाके में पुलिस का सख्त पहरा बैठा दिया गया है, माहौल तनावपूर्ण लेकिन शांत है, हिंसा प्रभावित इलाके में आने-जाने के तमाम रास्तों पर पुलिस का कड़ा पहरा है।