साउथ फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'जय भीम' को दर्शकों और समीक्षकों ने बहुत ही अच्छी बताई है। इस फिल्म ने सभी का दिल जितने के साथ फिल्म की दमदार कहानी ने सभी को प्रभावित किया है। इस फिल्म को कई बड़े अवार्ड मिले तो लगा की यह फिल्म ऑस्कर की दोड़ में शामिल हो सकती है।
Hijab विवाद पर मचा धमासान, लड़की को 5 लाख का ईनाम
94वें ऑस्कर पुरस्कार के नॉमिनेशन की घोषणा करते ही 'जय भीम' के फैंस को बड़ा लगा है। इस पुरस्कार के लिए भारत की तरफ से ‘जय भीम’ और ‘मरक्कर’ का नाम आगे बढ़ाया गया था लेकिन ऑस्कर की फाइनल लिस्ट में इन दोनों फिल्मों को जगह नहीं मिल पायी है। इस बात की जानकारी ऑफिशियल ट्विटर पर दी गई है। इस बार ऑस्कर के लिए 10 फिल्में नॉमिनेट हुई है।
फिल्म जय भीम ने ऑस्कर के यूट्यूब चैनल अपना स्थान पक्का किया है और इस फिल्म को एकेडमिक अवार्ड के यूट्यूब चैनल पर दिखाया है। इस फिल्म ने आईएमडीबी में 9.6 रेटिंग के साथ और भी कई रिकॉर्ड कायम किए है। यह फिल्म 1993 की एक सच्ची घटना पर आधारित बतायी जा रही है।
कोडा,ड्राइव माय कार,डोंट लुक अप, बेलफास्ट,ड्यून,किंग रिचर्ड ,लीकोराइस पिज्जा, नाइटमेयर ऐले ,द पॉवर ऑफ द डॉग और वेस्ट साइड स्टोरी का नाम इस लिस्ट में है।
