Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

फेसबुक पर धर्म बदल जयपुर की व्यापारी महिला से 2 साल तक किया रेप 

आपणो राजस्थान
फेसबुक पर धर्म बदल जयपुर की व्यापारी महिला से 2 साल तक किया रेप 

फेसबुक पर लोग एक दूसरे को दोस्त बना लेते है और इसके बाद उनकी यह दोस्ती प्यार में बदल जाती है। लेकिन कई बार यह दोस्ती झूठी होती है जिसमें नाम और धर्म बदलकर दोस्ती के जाल में फंसा लिया जाता है। लेकिन इसके बाद उनके साथ ऐसी घटना घटित होती है जो उनके जीवन की सबसे बड़ी गलती बन जाती है।

हार से पहले ही उद्धव ने मानी हार, CM House किया खाली! #uddhavthackeray

राजधानी जयपुर की बिजनेस वुमन को प्यार में फंसाकर एक युवक ने 2 साल तक उसका रेप किया। आरोपी नाम राहुल बताया जा रहा है जबकि उसका असली नाम वसीम है जो महिला के संपर्क में दो साल पहले आया था। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई तब उसने अपना नाम राहुल बताया था लेकिन इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और बाद में वह लिव-इन रिलेशनशिप में बदल गई। 

वैशाली नगर थाना पुलिस के अनुसार खातीपुरा वैशाली नगर निवासी 34 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया था। उसकी दोस्ती राहुल जैन से हुई थी और इसके बाद वह महिला के ऑनलाइन कपड़ा बिजनेस में ही मदद करने लगा। इसी वजह से दोनों में संबंध बनने लगे और वह जयपुर रहने लगा। इस दौरान आरोपी ने कई बार रेप किया। आरोपी उसे अपने घर मेरठ ले गया तब उसे पता चला की वह मुस्लिम लड़का है और गलत नाम बताकर उसने उसके साथ दोस्ती की है।


वह मेरठ से भागकर जयपुर आ गई और इसका पता चलने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर वापस मेरठ आने का दबाव बनाने लगा तो महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में करी। पुलिस ने आरोपी वसीम को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है।