खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि जयपुर के दादी का फाटक रहने वाले एक परिवार के 9 लोग 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे इनमें से 4 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस परिवार के माता-पिता और उनकी दो बेटियां कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। लेकिन सबसे बड़ी चिंता इस बात की है इन लोगों के संपर्क में आये 10 लोगों में से 5 कोरोना पॉजिटिव पाये गये है।
ओमिक्रॉन का पहला केस दक्षिण अफ्रीका में मिला था और इसके बाद पूरी दुनिया में इस वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया था। इस वायरस का खतरा इतना ज्यादा बताया जा रहा है कि जो लोग वैक्सीन की डोज ले चुके है वह भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
महाराष्ट्र और दिल्ली में इस वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की बात समाने आ रही है। अगर सरकार की इतनी सावधानी बरत रही है उसके बाद भी इस वायरस का भारत में आना चिंता का विषय बन गया है। इस वायरस का इलाज अभी तक किसी के पास नहीं है और सभी देश इसके टीके को लेकर तैयारी कर रहे हैं।
यह वायरस धीरे—धीरे दुनिया में तेजी से फैलता ही जा रहा है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसके खतरे को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अब तक यह 30 से ज्यादा देशों में फैल गया है।
