Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

नये रूप में नजर आएगा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2022 का सीजन

आपणो राजस्थान
नये रूप में नजर आएगा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2022 का सीजन
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 15वें संस्करण की तारीखों का ऐलान हो गया है और इस बार इसका आयोजन 28 जनवरी से 6 फरवरी 2022 तक होगा। इस बार यह सीजन नये रूप में नजर आने वाला है क्योंकि इस बार श्रोताओं के लिए इसे ऑन-ग्राउंड व ऑनलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर इसका मजा ले सकेंगे।

इस सीजन में भारतीय भाषाओं के साथ विदेशी भाषाओं का समन्य देखने को मिलेगा। इस सीजन में  300 घंटों तक लगभग 200 से ज्यादा वक्ताओं को सुनने का मौका मिलेगा। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल साहित्य प्रेमियों का गढ़ बन गया है पिछले बार 10 मिलियन से ज्यादा श्रोताओं ने इसका लुफ्त उठाया था। इसका आयोजन कोविड19 की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए होटल क्लार्क्स आमेर में किया जायेगा। इस सीजन में अरुंधति सुब्रमनियम, बी.एन. गोस्वामी, ब्रूनो मार्केज, डॉ. कैट जर्मन, डेमों गेल्गुट और फार्रुख डोंडी जैसे साहित्य प्रे​मी इसमें भाग लेंगे।

ऑनलाइन संस्करण का रजिस्ट्रेशन मुफ्त होगा तो ऑन-ग्राउंड रजिस्ट्रेशन का शुल्क 200 रुपये प्रतिदिन रखा गया है।  फेस्टिवल में साहित्यिक सत्रों के साथ श्रोताओं को सुबह और शाम संगीत का भरपूर मजा मिलेगा। इसके बारे में आपको अधिक जानकारी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।