जयपुर की मुहाना मंडी में देर रात भीषण आग लग गई और आग इतनी भीषण थी इसे बुझाने में 6 घंटे का समय लगा। बताया जा रहा है देर रात शॉट सर्किट की वजह से प्लास्टिक के कैरेट के गोदाम में आग लग गई। आग बहुत ही कम समय में भीषण रूप ले लिया और इसके बाद 12 से अधिक दमकलें आग बुझाने में लगी जिसे 6 घंटे के बाद बुझाया गया।
नर्स के हाथ से फिसलकर जमीन पर गिरे नवजात की मौत, अस्पताल ने बताया पैदा हुआ मृत बच्चा
आग लगने के दौरान गोदाम की छत पर सो रहा एक व्यक्ति फंस गया। इसके बाद मौके पर तैनात पीसीआर के चालक ने बड़ी बहादुरी से उसे नीचे उतारा और 108 की सहायता से अस्पताल भेजा। आग की लपटों के बीच में फंसा हुआ व्यक्ति मदद के लिए चिल्लाने लगा तो मुहाना थाने के दो पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की बाजी लगाते हुए उसे बचा लिया।
पुलिस के जवान ने अपनी की जान की परवाह किए बिना आग की लपटों के बीच में दुकान की छत पर पहुंचे। इस ऑपरेशन में दोनों पुलिसकर्मी खुद झुलस गए लेकिन उन्होंने व्यक्ति की जान बचाकर ही दम लिया। कॉन्स्टेबल रामवतार और हेमराज ने देवदूत बनकर इस शख्स की जान बचाई।
