Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

जयपुर के राजा सवाई जयसिंह को बताया मुगलों का नौकर, मच गया बवाल

आपणो राजस्थान
जयपुर के राजा सवाई जयसिंह को बताया मुगलों का नौकर, मच गया बवाल

राजस्थान का इतिहास राजा महाराजाओं के इतिहास से जुड़ा हुआ है और इसको लेकर कई प्रकार के विवाद देखने को मिलते है। लेकिन  उज्बेकिस्तान के फेमस शहर समरकंद की वेधशाला के बाहर लिखे गए शिलालेख में जयपुर के राजा सवाई जयसिंह को बाबर के वंशज मुहम्मद शाह का नौकर बताया गया है। 

OYO Room में Customer बनकर पहुंची Police और मुंह छुपाते हुए भागने लगी लड़कियां!

सरकारी वेधशाला के बोर्ड पर यह बात देखकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री की बेटी कलवाकुन्तल कविता ने कड़ी आपत्ति जताते हुए विदेश मंत्री को पत्र लिखा है। इसके बाद जयपुर राजधराने ने भी इस पर विरोध जताया है। इस शिलालेख पर लिखा गया है कि मुहम्मद शाह ने 18वीं शताब्दी में महल के नौकर और खगोलविद सवाई जयसिंह को वेधशालाएं बनाने का आदेश दिया।

कविता ने वेधशाला के बाहर बोर्ड पर संशोधन करवाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी सासंद दीया कुमारी ने कहा हमारे इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है। इस बात को लेकर पीमए मोदी को पत्र लिखा है और जल्द इसको लेकर वहां की सरकार से बात की जाएगी।