Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

जयपुर: नाबालिग छात्रा के अश्लील वीडियो बनाकर डाल दिया..., सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम
जयपुर: नाबालिग छात्रा के अश्लील वीडियो बनाकर डाल दिया..., सोशल मीडिया पर वायरल

जयपुर में महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में दोस्ती कर एक नाबालिग छात्रा के अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की खबर सामने आई है। आरोपियों ने पहले छात्रा को संबंध बनाने के लिए धमकाया जब वह नहीं मानी तो उसको ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया। पीड़ित छात्रा नाबालिग बताई जा रही है उसने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी ब्लैकमेल कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि धौलपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी भतीजी के साथ हुई इस घटना के बारे में शिकायत की है। चाचा ने कहा कि 17 साल की भतीजी सांगानेर में रहकर पढ़ाई कर रही है और इस दौरान उसकी दोस्ती आरोपी से हो जाती है। दोनों के मध्य दोस्ती हुई तो दोनों के बीच नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गई। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने छात्रा के अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इस वीडियो को दिखाकर वह पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लग गया।

एक बार फिर आमरण अनशन की ओर मंत्रालयिक कर्मचारी !

अश्लील फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा तो पीड़िता ने इसके बारे में परिवार को बताया। पीड़िता के मना करने के बाद अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इस बात की जानकारी परिचित के माध्यम से चली तो पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो और आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुहाना थाने में पीड़िता के चाचा ने यह रिपोर्ट दर्ज करवाई है।