रिश्तों का शर्मसार करने वाली घटनाएं आए दिन देखने को मिलती है लेकिन इस प्रकार की घटनाओं में आरोपी महिलाओं के रिश्तेदार ही होते है। इसके कारण ही महिलाएं बाहर ही नहीं घर में भी सुरक्षित नहीं है। राजधानी जयपुर में भी आए दिन ऐसी घटनाएं देखने को मिलती है और हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जीजा और साली के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना ने तो सबको हैरान कर दिया है क्योंकि जीजा ने अपनी ही साली का रेप कर दिया।

Gehlot Ji के दोनों हाथों में लड्डू- PM Modi

जयपुर में जीजा पर साली ने रेप करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि  जीजा ने रात के समय में साली को अकेला पाकर रेप की घटना को अंजाम दिया और जब साली ने विरोध किया तो उसको जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के पति ने बस्सी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

घटना मार्च की है और जीजा ने अपनी साली को मिलने के लिए बुलाया और रात के समय आरोपी ने अपनी साली से दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को डराया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जब पीड़िता घटना के बाद गुमसुम रहने लगी तो पति ने इसका कारण पूछा तो पत्नी ने अपने जीजा की काली करतूत बताई। इसके बाद पति ने पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज कराया।