क्रिकेट में रिकॉर्ड बनाना बहुत आसान काम है लेकिन उसको तोड़ना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन अब कई ऐसे रिकॉर्ड टूट रहे है जिनको तोड़ना किसी के लिए आसान काम नहीं था। क्रिकेट के भगवान सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ना किसी के लिए आसान काम नहीं है लेकिन इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जो रूट ने वह कर दिखाया जो किसी ने नहीं सोचा था।
रूट ने आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट में 56 रन बनाते ही 130वें टेस्ट में 11 हजार रन पार करके अपने नाम एक रिकॉर्ड बना लिया है। रूट इस मुकाम तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बनकर नया इतिहास रचा है।
रूट ने पिछले 2 साल में 10 शतक जड़ दिए है और आने वाले समय भी उनकी फॉर्म इसी तहर जारी रहती है तो वह तेंदुलकर के सबसे ज्यादा टेस्ट रनों के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देंगे। सचिन ने 200 टेस्ट में 15921 रन बनाए है। रूट 11 हजार रन बनाने वाले दूसरे इंग्लिश प्लेयर भी बन गए है क्योंकि उनके ही साथ कुक भी 11 हजार रन बना चुके है। कुक 12472 रन बना चुके हैं लेकिन अब वह टेस्ट नहीं खेल रहे है।
कुक ने 31 साल 357 दिन की उम्र में 11 हजार टेस्ट रन का आंकड़ा पार किया था। 11 हजार टेस्ट रन बनाने के मामले में 11वें ही खिलाड़ी बने। भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले रूट का सफर बहुत ही शानदार रहा है और अब वह 4 साल तक ऐसा ही प्रदर्शन करते रहे तो सचिन का रिकॉर्ड टूटने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। रूट को सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 5 हजार रनों की जरूरत है और इसके लिए उनको हर साल 1 हजार से ज्यादा रन बनाने होंगे।
एक बार फिर आमरण अनशन की ओर मंत्रालयिक कर्मचारी
रूट ने 238वीं पारी में 11 हजार रन का आंकड़ा पार किया है तो सचिन के 238 पारियों में 11,782 रन बना लिए थे। लेकिन उस दौरान सचिन की उम्र 34 साल की हो चुकी थी और रूट अभी 31 साल के है। रूट इस वक्त अपनी पीक फॉर्म में चल रहे है और लगभग 5 साल तक खेल सकते हैं और इस वजह से सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ा जा सकता है।
