कल यानि गुरूवार से सोशल मीडिया पर एक फोटो जबरदस्त वायरल हो रही है, मध्यप्रदेश के सीधी जिले के थाने में पत्रकारों के कपड़े निकलवाकर थाने में जूलूस निकाली गया, देखते ही देखते पत्रकारों की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और लोग शिवराज सरकार पर सवाल खड़े करने लगे कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ ऐसा दुव्यव्हार निंदनीय है। आखिर पत्रकारों के साथ क्यों किया गया ये दुर्व्यवहार क्या कहना है पुलिस का देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।
Gorakhnath Temple Attack: Gorakhpur Temple हमले के आरोपी के बचाव में दिखे Akhilesh, हुए Troll
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक पत्रकार और अन्य लोगों की एक तस्वीर अंडरवियर में वायरल हुई थी, बताया गया था कि धरना प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद उनके कपड़े उतरवाकर थाने में जुलूस निकाला गया. स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद पत्रकार और अन्य के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया. जिसका अंडरवियर में फोटो वायरल हो गया. इस मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान में लिया है, इस घटनाक्रम को लेकर भोपाल पुलिस मुख्यालय से जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
शासन की ओर से दोषी पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार थाना प्रभारी और एक एसआई को निलंबित कर लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए गए. इसके बाद सीधी जिले के एसपी मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी कोतवाली मनोज सोनी और अमिलिया थाना प्रभारी अभिषेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया, वहीं इस मामले में रीवा रेंज के आईजी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सीधी जिले से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसको गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली सीधी और एक उप निरीक्षक को तत्काल हटाकर पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है. प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से कराने के निर्देश जारी किए गए है।
कांग्रेस के तमाम नेताओं ने इस मसले पर सोशल मीडिया पर सरकार को घेरा है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने फोटो ट्वीट करते हुए कहा कि यह मप्र के सीधी जिले के पुलिस थाने की तस्वीर है। यह अर्धनग्न युवा कोई चोर उचक्के नहीं है, ये लोकतंत्र के चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया के साथी है। इन्हें अर्धनग्न कर जेल में इसलिए डाला गया क्योंकि इन्होंने भाजपा विधायक के खिलाफ खबर चलाई थी।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में थाने में पत्रकार और उसके अन्य साथियों के कपड़े उतरवाने पर दो पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिपोर्ट तलब की है. बता दें कि थाने में अंडरवियर में खड़े पत्रकार और उसके अन्य साथियों की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की.
