Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन ने धूमधाम से मनाई स्व. गुरुशरण छाबड़ा की जयंती

आपणो राजस्थान
जस्टिस फॉर छाबड़ा संगठन ने धूमधाम से मनाई स्व. गुरुशरण छाबड़ा की जयंती

प्रदेश को नशा मुक्त बनाने वाले स्व. गुरूशरण जी छाबड़ा साहब की 73 वी जयंती को प्रदेश में बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर जस्टिस फ़ॉर छाबड़ा संगठन की जयपुर में पूनम अंकुर छाबड़ा (छोटी पुत्रवधु हुतात्मा गुरुशरण जी छाबड़ा) व प्रदेश के कार्यकर्ता ने गरीब व जानवरों में खाना वितरण किया।

​​​​​​​

इस दौरान जयपुर अध्यक्ष पवन जैन, संगठन महामंत्री विशाल भारद्वाज व संगठन महासचिव मोहम्मद आसिफ समाजसेवी ने आम जन को नशे के विरुद्ध जाग्रत किया व एस. एम.एस हॉस्पिटल जयपुर में आम जन हेतू हुतात्मा छाबड़ा साहब की याद में लंगर वितरित किया। इसी क्रम में सूरतगढ़, सिकराय, चुरू, आबू रोड व पावटा में भी कार्यक्रम आयोजिय हुए।