गीता केबीसी 13 की तीसरी करोड़पति बनी है और उनका यह सफर बहुत ही यादगार होने के साथ चुनौतियों भरा रहा है। गीता ने बचपन में ही कुछ करने का सोचा था कि लेकिन जल्दी शादी हुई तो जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गयी लेकिन उनके पति ने उनका साथ दिया और घर का काम-काज, भागदौड़ के बीच एलएलबी की डिग्री प्राप्त करने का सपना था जो पूरा होने वाला है। गीता ने कहा कि सभी लोगों को अपने जीवन में अपने आसपास होने वाली सभी चीजों पर ध्याान देना चाहिए और जितना भी समय मिले पढ़ते रहना चाहिए।
एक साथ इतने पैसे मिलने पर उन्होंने कहा कि वह इन पैसों से लोगों की मदद करेगी और अपने सपनों को पूरा करेगी। वह उन लोगों को न्याय दिलाएगी जिनको पैसों की कमी के कारण अच्छा वकील नहीं मिल पाता है। इस सीजन में सफर खत्म हो चुका है लेकिन यह मेरे जीवन का सबसे शानदार सफर रहा है और लोग मेरे बारे में चर्चा करेंगे कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। अगर आप हर दिन कुछ नया जानने का प्रयास करेंगे तो आपका जीवन बहुत अच्छा गुजरेगा और इसके अखबार पढ़ना, न्यूज देखना और किताबें पढ़ते रहना चाहिए।
