KGF Chapter 2 ने Box Office Collection के मामले में नए रिकॉर्ड बना दिए है। इस फिल्म के कारण दूसरी फिल्में मुश्किल से 20-30 करोड़ कमा पा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन का समय बीत गया है लेकिन अभी तक इस फिल्म की कमाई पर ब्रेक लगना मुश्किल हो गया है। साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म KGF 2 ने कमाई के मामले में सभी बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए है।
अयोध्या में तनाव की साजिश, मस्जिदों और मजार पर फेंकी आपत्तिजनक चीजें!
यश की फिल्म ने तीसरे हफ्ते में हिंदी वर्जन में 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और जल्द ही फिल्म 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर नया इतिहास रच दिया है।
रनवे 34 और हीरोपंती 2 के रिलीज होने का यश की फिल्म पर ज्यादा असन नहीं हुआ है और कमाई की रफ्तार उसी गति से आगे बढ़ रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने के साथ भारत की चौथी फिल्म बनी है जिसने ये कारनामा किया है। इससे पहले दंगल, बाहुबली 2 और RRR के बाद 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली चौथी फिल्म बनी है।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दंगल को आज तक कोई इंडियन फिल्म पछाड़ नहीं सकी है लेकिन इस बार यश की केजीएफ 2 से उम्मीद लगाई जा रही है कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़ देगी। प्रशांत नील ने फिलम को निर्देशित किया है तो संजय दत्त और रवीना टंडन का दमदार अभिनय देखने को मिला है।
