बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों साउथ की फिल्मों ने तहलका मचा रखा है और इसी वजह से बॉलीवुड की फिल्मे कमाई के मामले में दम तोड़ रही है। फिल्म आरआरआर के बाद अब लोगों पर 'KGF-2' का भूत सवार हो गया है और इसको देखने वाले अभी से अपने स्टार यश को लेकर पागल हो रहे हैं।
चंद पैसों के लिए नाचने वाली Sapna Choudhry अब कमाती है ढेरों रुपये!
साउथ के सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'KGF-2' 14 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म कमाई के नए रिकॉर्ड्स बना रही है और फिल्म 'RRR' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। KGF-2 ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से कमाई के मामले में 'दंगल', 'बाहुबली-2' और 'RRR' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। अब 'KGF-2' सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग के माध्यम से कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गयी है।
रिलीज से पहले ही 'KGF-2' ने एडवांस बुकिंग से अब तक 28 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है जो 'RRR' से कई ज्यादा है। 'RRR' रिलीज से एडवांस बुकिंग के माध्यम से 5 करोड़ रुपए कमाए है। हिंदी वर्जन 16 करोड़ रुपए, कन्नड़ वर्जन 7 करोड़, मलायलम ने 2 करोड़, तमिल 2 करोड़ रुपए और तेलुगू से 10 रुपए कमाए की है।
इस फिल्म का क्रेज इतना है कि कई शहरों में फिल्म के सुबह 6 बजे के शोज रखे गए है। फिल्म के टिकट्स मुंबई बहुत ज्यादा मंहगे बिक रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो वह 24 घंटे के अंदर ही सबसे ज्यादा देखे जाने वाला इंडियन ट्रेलर बन गया था। फिल्म में यश, संजय दत्त, श्रीनिधी शेट्टी, प्रकाश राज और रवीना टंडन का दमदार अभिनय देखने को मिलेगा।
