सेहत के लिए सब्जी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है और इसी वजह से डॉक्टर सब्जी का ज्यादा सेवन करने की सलाह देते हैं। कटहल का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसके बाद भी कई लोग इसके सेवन से दूरी बनाते है।
लेकिन आज हम आपको कटहल के साथ उसके बीजों के सेवन करने से कई फायदे होते हैं। बताया जाता है कि इन बीजों में भरपुर मात्रा में प्रोटीन जैसे पौष्टिक तत्व के साथ इनमें आयरन भी पाया जाता है जो कई बीमारियों को खत्म कर देती हैं। कटहल के बीज लाभदायक माने जाते हैं तो आईए जानते है इन बीजों के फायदों के बारें में..
अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो आप कटहल के बीजों का सेवन करना शुरू कर दें। कटहल के बीजों में आयरन बहुत ज्यादा पाई जाती है जो एनीमिया जैसी बीमारी को दूर कर सकती है।
कटहल के बीजों का सेवन करने से पाचन क्रिया अच्छी होती है। अगर विटामिन ए की कमी को दूर करना है तो आप इन बीजों का इस्तेमाल जरूर करें। आंखों की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है और मोतियाबिंद की समस्या को भी दूर करता है।
महंगाई राहत कैंप सिर्फ़ छलावा- सीपी जोशी
कटहल को जंगली सब्जी भी कहा जाता है और इसको बनाने की विधि बहुत ही अलग है। इसका सेवन करना सेहत के साथ आपको बीमारियों से लड़ने की ताकत भी देता है। कई लोग इसका सेवन करने से दूरी बनाते है लेकिन उनको इसके फायदों के बारे में पता नहीं है।
