Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

राजस्थान के इस शाही महल में होगी कैटरीना की शादी, जानें शादी का पूरा शेयडूल!

फिल्मी फीवर
राजस्थान के इस शाही महल में होगी कैटरीना की शादी, जानें शादी का पूरा शेयडूल!
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गयी है और दिसंबर के पहले सप्ताह में ही शादी करने का दावा किया जा रहा है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि दोनों स्टार 7-9 दिसंबर के बीच राजस्थान के रणथम्भोर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन अभी तक इस शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं  है। इस शादी के कार्ड, वेन्यू, मेहमानों की लिस्ट और होटल बुक करने का का भी दावा किया जा रहा है।
कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि कैटरीना और विक्की की शादी के लिए रणथम्भोर को चुना गया है और शादी में मेहमानों के रूकने के लिए 40 से ज्यादा बुक किए गए हैं। मेहमानों के लिए शानदार बंदोबस्त की तैयारी भी शुरू कर दी गयी  है और स्थानीय होटलों  5 से 10 दिसंबर के मध्य दूसरी बुकिंग लेनी बंद कर दी है। दिवाली वाले दिन कबीर खान के घर पर परिवार की उपस्थिति में रोके का कार्यक्रम होने की बात भी सामने आ चुकी है।
कैटरीना और विक्की की शादी को लेकर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है लेकिन इन दोनों के साथ इनके परिवार के सदस्य भी शादी की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। इस शादी को लेकर सस्पेंस बरकरार है लेकिन दावा यही किया जा रहा है ​कि यह शादी प्रियंका और निक की शादी की तरह ही होगी। राजस्थान के शाही अंदाज में इस शादी को करवाने की तैयारी हो गयी है। अगर हमारी खबर सही होती है तो एक बार फिर राजस्थान इस शादी को लेकर चर्चा में बना रहेगा।