Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

9 अगस्त से शुरू होगी किरोड़ी की जलक्रांति, हजार लोग करेंगे जयपुर कूच

आपणो राजस्थान
9 अगस्त से शुरू होगी किरोड़ी की जलक्रांति, हजार लोग करेंगे जयपुर कूच

बीजेपी के राज्यसभा सासंद किरोड़ी लाल मीणा इन दिनों पूर्वी राष्ट्रीय नहर परियोजना को लेकर आर-पार की जंग लड़ने की तैयारी में लग गए है। ईआरसीपी  को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जबरदस्त तनातनी देखने को मिल रही है। दोनों ही एक दूसरे पर इसको पूरा नहीं होने का आरोप लगा रहे है तो अब इस मामले किरोड़ी की एंट्री हो चुकी है।

Haryana में हाथ को झटका, Kuldeep Bishnoi ने थामा BJP का दामन!

किरोड़ीलाल ने विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को दौसा से जल क्रांति आंदोलन का ऐलान किया है। इसके बाद वह राज्य सरकार से ईआरसीपी प्रोजेक्ट की संशोधित डीपीआर जल्द से जल्द केंद्र सरकार को भेजने की मांग करेंगे।

9 अगस्त को प्रस्तावित जल क्रांति के लिए हजार लोगों के साथ हजारों झंडे लेकर 75 किलोमीटर दूर से विधानसभा के लिए पैदल कूच का ऐलान किया है। किरोड़ी के इस एलान के बाद प्रशासन की परेशान बढ़ गई है क्योंकि इतनी भारी संख्या में लोगों का राजधानी में आना कई प्रकार की परेशानियां खड़ी कर सकता है।


इस कार्यक्रम में सभी पार्टियों के सांसद, विधायक, प्रधान, जिला प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि के शामिल होने की बात भी कही जा रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए  भीड़ जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है। सांसद ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि वह तकनीकी खामी दूर नहीं कर रही है इसके कारण यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पा रहा है।