Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस खिलाड़ी ने हार टालने के लिए 600 से ज्यादा गेंदें खेलकर रच दिया नया इतिहास

खेल जगत
इस खिलाड़ी ने हार टालने के लिए 600 से ज्यादा गेंदें खेलकर रच दिया नया इतिहास

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है जिसमें हर गेंद के साथ पूरे मैच का परिणाम बदल जाता है। इन दिनों वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है और दूसरा टेस्ट भी ड्रॉ रहा है। इंग्लैंड ने मेजबानों के सामने जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन वह जीत हालिस नहीं कर पायी और इसका कारण वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट बने। कप्तान ने टीम की हार टालने के लिए दूसरी पारी में भी उन्होंने 30 ओवर खेलकर इंग्लैंड की जीत पर पानी फेर दिया। 

Audio Viral: छात्रा बोली, घर पर अकेली हूं आप आ जाओ, बस Number बढ़ा देना मेरे

ब्रेथवेट ने दूसरी पारी में टीम की हार टालने के लिए 184 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन की नाबाद पारी खेली। पहली पारी 507/9 बनाने के लिए उसे 96 रनों की बढ़त लेने के बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी 6 विकेट के नुकसान पर 185 रनों पर घोषित कर दी। इंग्लैंड ने इस तरह पहली पारी में 411 रन बनाने वाली विंडीज के सामने जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य रखा। 


वेस्टइंडीज के कप्तान ब्रेथवेट ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 489 गेंदों पर 160 रनों मैराथन पारी खेली और लगभग 710 मिनट बैटिंग की। इसके बाद दूसरी पारी में 184 गेंद खेलेकर 56 रनों की नाबाद पारी खेली। दोनों पारियों में ब्रेथवेट ने 673 गेंदें खेल अपनी टीम के लिए इतिहास रच दिया है। एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ दिया क्योंकि ब्रायन लारा ने 400 रनों की वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी खेलेने के लिए 582 गेंदे खेलने का रिकॉर्ड बनाया था।