Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

खुशखबरी, फिर शुरू हुई LPG पर सब्सिडी, जल्द सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल

रेसिपी
खुशखबरी, फिर शुरू हुई LPG पर सब्सिडी, जल्द सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल
कोरोना काल के बाद से देशभर में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की कीमतों जबरदस्त उछाल देखने को मिला है और इस कारण महंगाई भी तेजी से बढ़ रही है। इस महंगाई के कारण मोदी सरकार को आम जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा रहा है। आम  ना​गरिकों की परेशानी को देखते हुए मोदी सरकार ने घरेलू गैस पर उपभोक्ताओं को फिर से सब्सिडी देने का फैसला किया है। सब्सिडी की दर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग है कोरोना महामारी के दौर में केंद्र सरकार ने सब्सिडी बंद करने का फैसला किया था।

आपके खाते में सब्सिडी आई है या नहीं इसे आप घर बैठे www.mylpg.in पर जाकर अपनी सब्सिडी चेक कर सकते हैं। अगर आपको सब्सिडी नहीं मिल रही है तो आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल कर इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आसमान छू रहे रसोई गैस के दाम के बीच में सब्सिडी की खुशखबरी आम लोगों को बड़ी राहत देगी।
वहीं दूसरी तरफ भारत में पेट्रोल-डीजल बढ़ती कीमतों को कम करने के लिए मोदी सरकार ने बड़ फैसला लिया है। इसके बाद तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है। सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले 15 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
पेट्रोनियम मंत्री ने पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने के लिए सरकार अपने रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार (स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व) से 50 लाख बैरल कच्चा तेल निकालेगी। इसको निकालने से पहले कई देशों के बड़े उपभोक्ताओं के साथ विचार किया जाएगा। ऐसा करने बाजार में कच्चे तेल की उपलब्धता ज्यादा होगी और ऐसा करने से घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हो सकती है।