Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

लाल सिंह चड्ढा को टक्क्र देगी रक्षा, आमिर का करियर लगा दांव पर

फिल्मी फीवर
लाल सिंह चड्ढा को टक्क्र देगी रक्षा, आमिर का करियर लगा दांव पर

बॉलीवुड पर इन दिनों ऐसा ग्रहण लगा हुआ है जिसकी मार से कोई नहीं बच पा रहा है। पिछले 3 साल की बात करें तो 3 से 4 फिल्मों को छोड़कर सभी फिल्में फॉल्प रही है और इसका कारण आम जनता को माना जा रहा है। क्योंकि पहले कोरोना के कारण दर्शक नहीं मिल रहे थे तो उसके बाद साउथ की फिल्मों ने झटका दिया और अब आम जनता ने बॉलीवुड की फिल्मों का बॉयकॉट करना शुरू कर दिया है। फिल्मों के रिलीज होने से पहले ही उन पर जमकर राजनीति होती है और इसके कारण फिल्म की कमाई पर असर हो रहा है। कम बजट वाली फिल्म करोड़ों कमा रही है तो बड़े बजट वाली फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रही है।

बिहार में बीजेपी को बड़ा झटका, नीतीश होंगे महागठबंधन के सीएम

इन दिनों आमिर की फिल्म का सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध हो रहा है और फिल्म नहीं देखने की बात कही जा रही है। लेकिन इसको लेकर आमिर का दर्द छलका है उन्होंने कहा कि मैं देश से प्यार करता हूं तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि फिल्म रीलीज से पहले देशप्रेम जाग गया है लेकिन हम भी जाग गए है और फिल्म नहीं देंखेगे। यह फिल्म आमिर के भविष्य को लेकर कई जवाब देगी क्योंकि 6 साल बाद आमिर की फिल्मी पर्दे पर वापसी हो रही है। अगर फिल्म फलॅाप हुई तो कई सवाल खड़े होंगे।


इस बार आमिर की फिल्म को अक्षय की फिल्म रक्षा बंधन से टकराना होगा जो 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। अगर फिल्म की कहानी दर्शकों को पसंद नहीं आई तो आमिर का एक बड़ा रिकॉर्ड टूट जाएगा। आमिर के हर फिल्म आसानी से 100 से 500 करोड़ कमा लेती है लेकिन इस बार उनकी फिल्म कितना कमाएगी उसको लेकर एक सस्पेंस बना हुआ है। इस फिल्म का रक्षा बंधन के रीलीज होना भी आमिर के लिए परेशानी बना हुआ है क्योंकि इस दिन फैमिली ऑडियंस भाई बहन को लेकर बनाई गई रक्षा बंधन फिल्म देखने की तैयारी कर रहे हैं।