Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

Go First दिवालिया होने की कगार पर, पहले भी बंद हो चुकी है दर्जनों एयरलाइंस, देखें पूरी लिस्ट

देश विदेश
Go First दिवालिया होने की कगार पर, पहले भी बंद हो चुकी है दर्जनों एयरलाइंस, देखें पूरी लिस्ट

इन दिनों हर किसी के लिए चर्चा का विषय बना हुआ भारतीय एयरलाइंस और इसका कारण है एक और एयरलाइंस की ​माली हालत खराब होना। बताया जा रहा है कि बजट एयरलाइंस Go First दिवालिया होने की कगार पह पहुंच गया है। अपनी हालात को देखते हुए उसने एनसीएलटी में वॉलंटरी इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग के लिए आगे की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय एविएशन क्षेत्र में दिवालिया होने की खबर नई नहीं है लेकिन गो फर्स्ट नई कंपनी है।

पिछले 20 सालों के इतिहास के बात करें तो दर्जनों एयरलांइस बंद हो चुकी है। भारतीय एविएशन सेक्टर ने इनको पूरी सहायत प्रदान की है लेकिन इसके बाद इनके हालात नहीं सुधरे है। जानें बंद हुई एयरलांइस की लिस्ट

Jet Airways
2019 में जेट एयरवेज ने नकदी संकट के बाद उड़ानें बंद कर दी थी। इसके बाद उसने अरबों रूपए चुका दिए लेकिन अभी तक वह फिर से अपनी सेवाएं नहीं दे पा रही है। इ

Kingfisher Airlines 
विजय माल्या ने जैसे ही देश छोड़ा किंगफिशर एयरलाइंस ने भी उड़ान भरना बंद कर दिया। एयरलाइन को भारी नुकसान के साथ 2012 से उड़ानों पर रोक लगाना पड़ा।

Russia ने Ukraine पर लगाया Vladimir Putin की हत्या की कोशिश का आरोप

Air Costa
नवंबर 2019 में पैसों की कमी के चलते संचालन आधिकारिक रूप से बंद कर दिया है।

ModiLuft
भारत की पहली पोस्ट-डिरेग्यूलेशन एयरलाइन भी ज्यादा समय तक अपना संचालन कर सकी और वह भी बंद हो गई।

Sahara Airlines
2007 में सहारा एयरलाइन की हिस्सेदारी कम हुई तो कर्ज का बोझ बढ़ने से उसे नुकसान हुआ।

Air Deccan
भारत की सबसे सस्ती एयरलाइन की शुरूआत 2003 में जीआर गोपीनाथ द्वारा की गई।  लेकिन यह भी ज्यादा समय तक नहीं चली।