कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 खत्म होती ही दर्शकों के लिए कंगना रनौत के शो लॉकअप सीजन 2 शुरू होने वाला है। इस सीजन को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही है और इसी वजह से इस शो को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस शो का पहला सीजन बहुत ही मजेदार रहा था। एकता कपूर बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स को लॉकअप 2 में ला सकती है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुछ कलाकारों के नाम सामने आ रहे है जो इस शो को बहुत ज्यादा मजेदार बना सकते हैं।
उर्फी जावेद
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम उर्फी जावेद का है जो हमेशा अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। उर्फी को इस शो के लिए अप्रोच किया गया है लेकिन उन्होंने अभी तक इसके लिए अनुमति नहीं दी है।
करण पटेल
करण पटेल को अप्रोच किया गय है जो कंगना की कैद में तहलका मचा देंगे।
अली गोनी
बिग बॉस 14 में नजर आए अली गोनी भी लॉकअप 2 का हिस्सा बन सकते हैं।
राखी सावंत
ड्रामा क्विन राखी सावंत भी इसका हिस्सा बन सकती है। राखी सलमान के बाद कंगना के साथ नजर आएगी।
उमर रियाज
कंगन के शो के लिए उमर रियाज को भी अप्रोच किया गया है।
करण कुंद्रा
लॉकअप 2 में कंगना की जेल में करण कुंद्रा भी कैद होंगे।
