Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस खिलाड़ी ने जड़ दिया सीजन का सबसे बड़ा शतक, प्ले-ऑफ में पहुंची टीम

खेल जगत
इस खिलाड़ी ने जड़ दिया सीजन का सबसे बड़ा शतक, प्ले-ऑफ में पहुंची टीम

लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 रन से हराकर प्ले-ऑफ में एंट्री कर ली है। इस जीत के बाद LSG के 14 मैचों से 18 अंक हो गए हैं और वह पॉइंट्स टेबल में नंबर-2 पर है। इस हार के बाद KKR के 14 मैचों से 12 पॉइंट्स  के साथ प्ले-ऑफ की दोड़ से बाहर हो गई है।

अखिलेश ने हिन्दू धर्म को बताया पाखंडलाल झंडा और पत्थर रखकर बना रहे है अवैध मंदिर!

इस जीत के हीरो रहे डीकॉक ने कोलकाता के खिलाफ 70 गेंद पर नाबाद 140 रनों की मैच विनिंग पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया है। क्विंटन डी कॉक इस सीजन में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पा रहे थे लेकिन अंतिम मैच इस सीजन का सबसे बड़ा शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई और प्ले-ऑफ में एंट्री करवा दी। डीकॉक ने अंतिम ओवर में टिम साउदी के ओवर में 3 छक्के जड़ दिए। इस विस्फोटक पारी में उनके बल्ले से 10 चौके और 10 छक्के निकले।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए LSG ने 20 ओवर में बिना विकेट खोए 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।  क्विंटन डीकॉक और केएल राहुल ने मिलकर IPL के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बना दिया। इसके साथ ही डीकॉक ने इस सीजन में सबसे बडा शतक लगाने के साथ आईपीएल के इतिहास का दूसरा शतक जमा दिया।


प्लेइंग-11
लखनऊः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल, मनन वोहरा, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, जेसन होल्डर, आवेश खान, मोहसिन खान और रवि बिश्नोई।

कोलकाताः अभिजीत तोमर, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर, नीतीश राणा, सैम बिलिंग्स, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनीर नरेन, उमेश यादव, टिम साउदी और वरुण चक्रवर्ती।